कप्तानी मामले पर पलटे अफरीदी, मिसबाह का किया समर्थन
(India) बोर्ड ने देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा कि अफरीदी कप्तानी के मसले पर उनके हवाले से आये कुछ बयानों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहते थे। अफरीदी ने विज्ञप्ति में कहा कि मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि 2015 विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी के लिये मिसबाह सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। मैने हमेशा उनका पूरा समर्थन किया है। उनकी कप्तानी में मैने उनका और मेरी कप्तानी में उन्होंने मेरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कई मौकों पर पाकिस्तान की कप्तानी का गौरव हासिल कर चुका हूं। यह फूलों की सेज नहीं है और हम में से जिसने भी कप्तानी की है, उसे इसका इल्म है। हमें फख्र और इज्जत के अलावा कुछ नहीं मिलता। फूल कम और कांटे ज्यादा मिलते हैं। अफरीदी ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और दोहराना चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करता रहूंगा और मिसबाह का पूरा साथ दूंगा। इस मसले पर यह मेरा आखिरी बयान है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।