(India)
पुरूष एकल में पारूपल्ली कश्यप ने भी इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को 21-15, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। साइना ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में 49 मिनट में जर्मनी की करीन शनासे को 12-21, 21-10, 21-12 से हराया जबकि सिंधू ने यहां ओडेंसे स्पोर्ट्स पार्क में हांगकांग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से हराया। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला गेम 12-21 से गंवा दिया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ने हालांकि अगले दोनों गेम जीतकर मैच अपने नाम किया। साइना अगले दौर में ली हान और मिनात्सु मितानी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी। महिला एकल के एक अन्य मैच में सिंधू ने पहले दौर में हांगकांग की खिलाड़ी पर दबदबा बनाए रखा। दूसरे गेम में हालांकि यिन यिप ने जोरदार वापसी करते हुए सिंधू को अंत तक कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी धर्य बरकरार रखते हुए विरोधी को पछाड़ने में सफल रही। सिंधू अगले दौर में मेट पाउलसन और सेनिया पालिकारपोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी। इससे पहले अश्विनी पोनप्पा और रूस के उनके जोड़ीदार व्लादिमीर इवानोव को मिश्रित युगल में 30 मिनट में युन लुंग चान और यिंग सुएत सी की जोड़ी के हाथों 18-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।