देश भर में पारंपरिक श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाई गई दीपावली
(India) इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के साथ खुशियां भी साझा की। इस अवसर पर आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठा। दिवाली का खुमार आज सुबह से ही लोगों पर छाया रहा क्योंकि लोग अपनों घरों को दिये और रंगोली से सजाने में व्यस्त थे। दोपहर तक घर और दुकानें रंग बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली बिजली के बल्बों से संज संवर गई। फूलों की मालाएं से भी उनकी सजावट की गई। घरों में प्रवेश द्वार पर लोगों का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाई गई थी। हालांकि, दिवाली के उमंग में डूबे बच्चे शाम तक इंतजार नहीं कर पाए और सुबह से पटाखे जलाने में मशगूल थे जबकि पटाखा मुक्त दिवाली मनाने की अपील की गई थी। इस पूरे हफ्ते बाजारों लोगों का तांता लगा रहा जो आज दोपहर तक भी देखा गया। चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।