वर्ल्ड कप के लिये ‘लाइफलाइन’ मिली राइडर को
(India) राइडर मैदान के बाहर शराब से जुड़े के कई मामलों में शामिल रहे हैं और फरवरी से न्यूजीलैंड की तरफ से नहीं खेले हैं। तब वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले आकलैंड में देर रात तक शराब पीने के लिये चले गये थे। उनके विश्व कप में खेलने की संभावना क्षीण पड़ गयी थी लेकिन हाल में उन्होंने शानदार फार्म दिखायी और इस दौरान न्यूजीलैंड 50 ओवरों के प्रारूप में एक सलामी बल्लेबाज को ढूंढने के लिये जूझता रहा। न्यूजीलैंड क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति के महाप्रबंधक ब्रूस एडगर ने कहा कि दुबई के दौरे से राइडर और अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अभी जेसी को केवल न्यूजीलैंड ए में चुना गया है। यह जेसी के लिये महत्वपूर्ण कदम है लेकिन यह केवल पहला कदम है। टीम के प्रत्येक सदस्य की तरह उसकी भविष्य की संभावनाएं भी मैदान के अंदर और बाहर के प्रदर्शन पर निर्भर हैं। ’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।