(India)
तेलंगाना के रांगा रेड्डी जिले में रहने वाली शिरिषा (25) इलाज के लिए हैदराबाद के केयर हास्पिटल आई थीं। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि भ्रूण को हृदय से संबंधित परेशानी है। पेशे से विज्ञान की अध्यापिका शिरिषा का भ्रूण जांच के समय 26वें सप्ताह में प्रवेश कर गया था। पीडियाट्रिक विभाग के प्रमुख डॉक्टर कोनेती नागेश्वर राव की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने इस केस की गहन जांच की। इसके बाद डॉक्टरों की इस टीम ने इस दुर्लभ सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। यह सर्जरी भ्रूण के 27वें सप्ताह में की गई। शिरिषा दिसंबर के अंतिम अथवा जनवरी के पहले सप्ताह में इस बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अपने तरह की इस पहली सर्जरी को 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अंजाम दिया। डॉक्टर नागेश्वर राव के अनुसार सर्जरी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई लेकिन अभी भी केवल 60 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है, शेष 40 प्रतिशत काम बच्चे के जन्म के बाद किया जाएगा
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।