राजस्थान कांगेस का बड़ा प्रदर्शन, रितु बराला के केस में FIR की मांग को लेकर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डेट रहे नेता
(Amber, Jaipur) राजस्थान की राजधानी जयपुर में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली में कथित मारपीट का मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है। FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत कई वरिष्ठ नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रातभर धरने पर बैठे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी देर रात प्रदर्शनरियों से मिलने पहुंचे। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा विधायक रफीक खान, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नेता FIR दर्ज करने की मांग लेकर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे।

रितु बराला का आरोप है कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बस और थाने में दुर्व्यवहार किये जाने का भी आरोप लगाया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांगेस नेताओं का समर्थन किया। उन्होंने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि महिला शिकायतकर्ता की जीरो FIR दर्ज की जा रही है।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरेट के बाहर जमा हुए। कुछ रिपोर्टों में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प का भी उल्लेख है।

डोटासरा ने कहा कि शिकायत पर FIR दर्ज तक कांग्रेस नेता धरने से नहीं हटेंगे। उन्होंने जरुरत पड़ने पर पुलिस महानिर्देशक तक मामला ले जाने की बात भी कही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।