उधर कई सरकारी बैंकों ने अभी इस ट्रांजेक्शन के लिए लगने वाला शुल्क तय नहीं किया है, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 10 हजार रूपए का अकाउंट बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए देश भर के एटीएम में मुफ्त निकासी की सुविधा जारी रखन का ऐलान किया है, आपको बता दें कि आरबीआई ने बैंको को यह आदेश दिया था कि 1 नवंबर से बैंक 6 मैट्रो शहर -दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलूरू में खाताधारकों से महीने में 5 से ज्यादा बार एटीएम का प्रयोग करने पर उनसे चार्ज ले सकते हैं,,साथ ही थर्ड पार्टी यानी दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार मुफ्त निकासी की सीमा को घटाकर तीन बार कर दिया गया था, पर अब कुछ बड़े बैंक अपने ग्राहकों को इस कटौती से मुक्त कर रहे है, बैंको ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं करने का फैसला लिया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।