एंड्रॉयड ओएस 5.0: अब आपका चेहरा बनेगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का पासवर्ड
(India) इसमें मटेरियल डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक और बेहतर बनाया गया है। एंड्रॉयड एल ऑपरेटिंग सिस्टम में स्मार्टलॉक, फेस अनलॉक तथा प्रायोरिटी मोड जैसे नए फीचर्स एड किए गए हैं।

फेस अनलॉक

एंड्रॉयड एल ऑपरेटिंग सिस्टम हॉलीवुड फिल्मों की फेंटेसी कल्पना फेस अनलॉक को साकार करता है। हालांकि यह फीचर काफी स्लो है और चेहरा पहचानने के लिए ब्राइट लाइट की जरूरत होती है फिर भी यह स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों के लिए बहुत आकर्षक फीचर है।

एंड्रॉयड एल से कंट्रोल होंगे आपके घर के इंस्ट्रमेंट्स और मशीन्स

एंड्रायड 5.0 से आप अपने घर के सीसीटीवी, टेलीविजन, कार, पीसी आदि सभी को कनेक्ट कर उन्हें कहीं से भी कंट्रोल कर सकेंगे। शायद इसीलिए एंड्रॉयड एल को अभी से कनेक्टेड ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा रहा है।

बेहतरीन आकर्षक लुक

गूगल एंड्रॉयड का नया ओएस के लुक को सिम्पलीफाइ करके पहले से अधिक आकर्षक और आकर्षक बना दिया गया है। इसे अब फोन, टैबलेट या टीवी स्क्रीन पर भी देखा जा सकता है। इसमें लाइव इफेक्ट एड करने का प्रयास किया गया है जिसे डिजाइन एक्सपर्ट्स ने काफी सराहा है।
अब मिलेगी स्मॉर्ट नोटिफिकेशन सुविधा
गूगल के नए एंड्रॉयड ओएस में नोटिफिकेशन पैनल को लॉक स्क्रीन के साथ मर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस फीचर से आप अपने स्मार्टफओन को अनलॉक किए बिना ही नोटिफिकेशन देख पाएंगे। यहीं नहीं ये नोटिफिकेशन यूजर्स की एक्टिविटी के आधार पर निश्चित किए जाएंगे। अर्थात आप जिस तरह के नोटिफिकेशन को सबसे ज्यादा देखते हैं, उस तरह के नोटिफिकेशन को लिस्ट में सबसे ज्यादा दिखाया जाएगा।
रि-डिजाईन्ड नैविगेशन पैनल
एंड्रॉयड एल में नैविगेशन बटन्स भी रि-डिजाईन किए गए हैं। इनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।