चीन का विनिर्माण अक्टूबर में 3 महीने के उच्चतम स्तर पर: HSBC
(India) ब्रिटिश बैंक एचएसबीसी का अक्टूबर के लिए अंतिम खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) 50.4 पर रहा और यह जुलाई के बाद दर्ज उच्चतम स्तर है जबकि यह 51.7 पर था। इस सूचकांक में किसी क्षेत्र का प्रदर्शन 50 से उपर रहना वृद्धि और इससे नीचे रहना संकुचन का संकेतक है। इस सूचकांक में फैक्ट्री और कार्यशालाओं की गतिविधियों का आकलन किया जाता है जिसे चीन की अर्थव्यवस्था का मुख्य संकेत माना जाता है। नैशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा शनिवार को अक्टूबर के लिए जारी चीन का आधिकारिक पीएमआई 50.8 रहा जो सितंबर में दर्ज 51.1 से कम है। हांगकांग में एचएसबीसी के अर्थशास्त्री क्यू होंगबिन ने कहा कि आंकड़ों से इस क्षेत्र में स्थिरता जारी रहने का संकेत मिलता है लेकिन कुल मिलाकर स्थिति नाजुक है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।