खुशखबरी, बैंकिंग के लिए 1500 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी IDFC
(India) आईडीएफसी के मुख्य वित्त अधिकारी सुनील काकर ने कहा, फिलहाल समूह के स्तर पर हमारे कर्मचारियों की संख्या 600 है। बैंकिंग परिचालन शुरू करने के लिए हम 1,500 और लोगों की नियुक्ति की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर नियुक्तियां अगले वित्त वर्ष में की जाएंगी। कंपनी ने अगले वर्ष एक अक्टूबर तक बैंकिंग परिचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। आईडीएफसी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी विक्रम लिमये ने कहा कि वरिष्ठ प्रबंधन टीम जिनमें से ज्यादातर विभागों के प्रमुख हैं की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। शेष नियुक्तियां भी इस तरीके से की जाएंगी कि इससे लागत पर असर न पड़े। इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियों को उचित ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी का लागत से आय अनुपात काफी निचले स्तर 16 प्रतिशत पर है। रिजर्व बैंक ने आईडीएफसी और बंधन को बैंकिंग परिचालन शुरू करने की अनुमति दी है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।