ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को अब सस्ते में घरेलू गैस कनेक्शन मिलेगा। बशर्ते, घर के मुखिया के नाम पर पहले से गैस कनेक्शन न हो और वह गरीबी रेखा से नीचे का हो। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर वर्तमान में गैस कंपनियां नया घरेलू गैस कनेक्शन 4550 रुपये में दे रही हैं। जिसमें चूल्हा, रेगुलेटर, सिलेंडर की सिक्योरिटी का चार्ज, लाइटर, ट्रॉली आदि शामिल होता है। अब केंद्र सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण वितरक योजना शुरू की है। इसके तहत अलग से सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम द्वारा गैस एजेंसियां खोली जा रही हैं। जो गरीबों को सस्ते में घरेलू गैस कनेक्शन जारी करेंगी, बशर्ते उसके पास अंत्योदय या फिर बीपीएल कार्ड होना चाहिए। नए कनेक्शन पर आवेदक को कुल 1600 रुपये की छूट दी जाएगी। सिलेंडर की सिक्योरिटी के 1450 रुपये और रेगुलेटर चार्ज 150 रुपये का होगा। यानी ग्रामीण गरीबों को नया कनेक्शन 2950 रुपये में मिलेगा। आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के सचिव अमित शर्मा ने बताया कि नए घरेलू गैस कनेक्शन में छूट सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों में ही मिलेगी। उधर, आइओसी के एक अधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।