अभी भी घाटे में हैं फ्लिपकार्ट और अमेजॉन
(India)

देश में ऑनलाइन रिटेल का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। मार्च में समाप्त हुए फाइनैंशल इयर में फ्लिपकार्ट ने सेल्स के मामले में ऑफलाइन स्टोर्स चलाने वालों को कड़ी चुनौती दी। हालांकि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दिए गए आंकड़ों से पता चलता है कि देश में दो टॉप ई-रिटेलर्स फ्लिपकार्ट और अमेजॉन की इंडिया यूनिट को पिछले फाइनैंशल इयर में लॉस उठाना पड़ा है। भारत में एक वर्ष पहले आने वाली अमेजॉन को 321 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जबकि फ्लिपकार्ट का नुकसान दोगुना होकर 400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऐसी रिपोर्ट है कि स्नैपडील का पिछले फाइनैंशल इयर में नेट लॉस 264 करोड़ रुपये का था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।