दिल्ली-एनसीआर के हाउजिंग सेक्टर पर सुस्ती का साया गहराता दिख रहा है। दिल्ली में सर्कल रेट 20 पर्सेंट बढ़ने के चलते खरीदारों के हौसले को गहरा धक्का लगा है और हाल-फिलहाल घर खरीदने की योजना बनाने वालों की तादाद घट गई है। मैजिकब्रिक्सडॉटकॉम के दूसरी तिमाही के हाउजिंग सेंटिमेंट इंडेक्स (एचएसआई) में यह बात सामने आई है। नोएडा और गुड़गांव जैसे एनसीआर के हाउजिंग हब में हालात दिल्ली से बदतर हुए हैं। यहां लगातार बढ़ती इनवेंटरी, अफोर्डेबल हाउजिंग की कमी और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में इजाफे से हाउजिंग सेंटमेंट में सुधार नहीं हो रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।