(India)
एयरटेल ने अपने ग्राहकों को भेजे एक संदेश में कहा है, तीन दिसंबर, 2014 से आपके एयरटेल मोबाइल के लिए किराया 199 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 224 रुपए प्रति माह किया जा रहा है। उद्योग सूत्रों ने कहा कि एयरटेल ने सस्ते किराया प्लान में दरें बढ़ाई हैं। एयरटेल को भेजे गए सवालों का जवाब तत्काल नहीं आया। देश में एयरटेल के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ से अधिक है जिसमें प्री पेड और पोस्ट पेड ग्राहक शामिल हैं। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए जिसमें 30 सितंबर, 2014 को समाप्त हुई तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तीन गुना बढ़कर 1,383 करोड़ रुपए पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा तीन महीने के भीतर दूरसंचार सेवाओं की दरों में दूसरी बार बढ़ोतरी की जा रही है। सितंबर में, कंपनी ने मोबाइल इंटरनेट की दरें 33 प्रतिशत तक बढ़ा दी थीं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।