(India)
क्लोन ऐल्गो समूह के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नकुल गुप्ता ने कहा कि इन सोशल मेसेजिंग सेवाओं ने विकल्प का रूप अख्तियार कर लिया है और विज्ञापनदाताओं और वस्तु, सेवा और मोबाइल ऐप्लिकेशन प्रदाताओं को अपेक्षाकृत अधिक विकल्प की पेशकश कर रही हैं। टेन्चेंट होल्डिंगस के वीचैट से टैक्सी बुक कराने एवं फोन रिचार्ज कराने की सुविधा है जबकि क्लोन ऐल्गो के ऐप उपयोक्ता मुफ्त बात और चैट कर सकते हैं। इसके अलावा सूक्ष्म ऋण के लिए ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है। उपयोक्ता क्लोन ऐल्गो कारोबार ऐल्गोरिदम का उपयोग कर सकते हैं। गुप्ता ने कहा, बाजार बहुत आकर्षक हो गया है। कुछ कंपनियों के उपयोक्ताओं की संख्या प्रति ऐप्लिकेशन एक करोड़ से अधिक हो गई है। येय, लाईन, काकाओटाक और वीचैट एशिया में सबसे लोकप्रिय ऐप बनकर उभरे हैं। बड़ी कंपनियों को इन चुनौतियों की खबर है लेकिन वे इन कंपनियों को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इनका दबदबा आम तौर पर अपने घरेलू बाजारों - येय भारत और पश्चिम एशिया में, लाईन जापान में, काकाओटाक दक्षिण अफ्रीका में और वीचैट चीन में है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।