दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया मुहर्रम
(DELHI, India) स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस के कमांडो भी तैनात किए गए हैं । विशेष संवेदनशील क्षेत्रों में अफवाहों को टालने के लिए दोनों समुदायों के लोगों के संपर्क में है । सुबह के समय शिया जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट, चाबी गंज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार से जुलूस शुरू हुए जो शाम को कश्मीरी गेट स्थित सबसे पुराने करबला पंजा शरीफ में संपन्न होंगे । ओखला, निजामुद्दीन और महरौली से ताजिये सीधे दक्षिणी दिल्ली में जोरबाग स्थित करबला पहुंचेंगे । त्रिलोकपुरी में शांति बहाली के प्रयास के तहत 30 हिन्दू स्वयंसेवी क्षेत्र के ब्लॉक 27 और ब्लॉक 37 से निकलने वाले पांच मुहर्रम जुलूसों का नेतृत्व करेंगे । दीपावली की रात शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के चलते क्षेत्र सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया था । पुलिस ने भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और बाहरी व्यक्तियों की पहचान के लिए स्थानीय स्वयंसेवियों को काम में लगाया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।