बछरावां-लालगंज बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, दिनेश प्रताप सिंह ने गडकरी का जताया आभार
(RaeBareli, RaeBareli) रायबरेली। बछरावां बाईपास और लालगंज बाईपास के निर्माण को लेकर उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाईपास निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पन्न भ्रम और अवरोध की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात कर रायबरेली की जनता की समस्या प्रमुखता से रखी। बांदा से सीधे दिल्ली पहुंचकर हुई इस मुलाकात में केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसभा में घोषित विकास कार्यों को तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही एक माह के भीतर परिणाम सुनिश्चित करने को कहा।

बाईपास निर्माण से आवागमन को मिलेगी गति
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बछरावां और लालगंज बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता की सेवा, सम्मान और विकास ही उनका जीवन लक्ष्य है।

मंत्री ने जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।