(JAMMUandKASHMIR, India)
सेना की गोलीबारी में दो युवकों के मारे जाने के एक दिन बाद उमर ने इस मामले में रक्षामंत्री अरूण जेटली से बात की । उमर ने ट्वीट किया कि उन्होंने कल की घटना के बारे में रक्षा मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि सुधरते सुरक्षा माहौल में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है जहां आतंकी घटनाओं में रिकॉर्ड कमी आई है । मुख्यमंत्री ने कहा कि मौतों से घाटी में चुनावी माहौल खराब हुआ है जहां बाढ़ के बाद लोगों के सामने खड़ी पुनर्निर्माण की चुनौती पहले से ही परेशानी का सबब बनी हुई है । कल कश्मीर में बडगाम जिले के चत्तरगाम में सेना की गोलीबारी में दो युवक मारे गए थे और दो अन्य घायल हो गए थे । सेना ने मौतों पर अफसोस जताते हुए दावा किया था कि कार में जा रहे युवक दो नाकों पर नहीं रूके और उन्होंने रूकने के लिए कहे जाने पर तीसरे बेरियर को भी तोड़ने की कोशिश की। तथ्यों का पता लगाने के लिए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है । सरकार ने कल रात बडगाम की घटना को ‘अत्यंत अफसोसनाक’ करार दिया था और कहा था कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।