(BIHAR, India)
संपर्क यात्रा की तैयारियों में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि लोकसभा चुनाव में सपने दिखा कर वोट लेने वाले दिल्ली में बैठक कर विकास की बात करते हैं, लेकिन उनके लोग यहां गांवों में घूम-घूम कर समाज को बांटने की बात करते हैं. समाज में फूट डालने के लिए घूम रहे हैं. उनकी चाल हमें समझने की जरूरत है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू सरकार ने अतिपिछड़े और महिला के लिए जो काम किये उसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में हुई। इनके लिए किये गये कामों और चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि नीतीश ने 13 नवंबर से शुरू हो रही संपर्क यात्रा को लेकर लगातार बैठके आयोजित कर रहे है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।