झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ......
(Buhana, Jhunjhunun) यूपी के राज्यपाल राम नाइक झुंझुनूं जिले के दौरे पर हैं। आज सुबह वो राजकीय विमान से हवाई पट्टी पहुंचे। जहां पर जिला कलेक्टर एस.एस. सोहता और एसपी एस.के. गुप्ता के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिगंबर सिंह औक विधायक सुंदरलाल ने उनकी अगवानी की। हवाई पट्टी पर गार्ड ऑफ ऑनर हुआ। इस मौके पर कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम नाइक को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका झुंझुनूं पहुंचने पर स्वागत किया। यूपी के राज्यपाल राम नाइक झुंझुनूं में बृज स्मृति प्रन्यास की ओर से आयोजित माधव सेवा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।