सरकार अभी नहीं करेगी रेल भाड़े की समीक्षा
(India)
रेल मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि ईंधन की कीमतों में हालिया कमी के बाद भी यात्री किरायों की समीक्षा करने की रेलवे की कोई योजना नहीं है। गौड़ा ने बातचीत में कहा कि इस बाबत कोई भी फैसला उस वक्त किया जाएगा, जब रेलवे ईंधन समायोजन अवयव (फ्यूल अजस्टमेंट कंपोनेंट) से जुड़ी पुनरीक्षण योजना की समीक्षा करेगा। इस योजना का पुनरीक्षण हर छह महीने पर होता है और अगला पुनरीक्षण दिसंबर में होगा ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।