फिर घट सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम
(DELHI, India) सऊदी अरब सरकार द्वारा अमरीका को बेचे जाने वाले तेल की कीमत में कटौती के बाद मंगलवार को कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने जारी एक बयान में कहा कि सोमवार को कच्चे तेल के दाम 80.64 डॉलर प्रति बैरल थे, जबकि शुक्रवार को एक बैरल के दाम 81.97 डॉलर थे। हालांकि, हाल ही में खबर आई थी की ओपेक सदस्य देश वेनेजुएला और इक्वाडोर संयुक्त रूप से एक ऎसा प्रस्ताव लाने की सोच रहे हैं जिसके तहत तेल की कीमतों का "बचाव" किया जा सके ताकि उसमें ज्यादा घट-बढ़ नहीे हो। इसपर संयुक्त अरब अमीरात के तेल मंत्री ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। पिछले महीने डीजल की कीमतों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की घोषणा करते वक्त केद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा था की डीजल की कीमतें बाजार भाव से तय होंगी और जो भी कीमत होगी, उपभोक्ताओं को उसी के अनुसार कीमतें अदा करनी होंगी। उन्होंने कहा, पेट्रोल की तरह अब बाजार के आधार पर डीजल की कीमतें तय होगी। पिछले कुछ महीनों से डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की जा रही थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों मे भारी गिरावट के चलते डीजल के दामों में कटौती की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि एक नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दामों में दो रूपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।