CM फड़णवीस पर शिवसेना ने साधा निशाना, कहा- विदर्भ को अलग करना मां-बच्चे को अलग करने जैसा
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा है ‘भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में विदर्भ क्षेत्र में उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। लेकिन उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह जनादेश उन्हें महाराष्ट्र को विभाजित करने के लिए मिला है। महाराष्ट्र से विदर्भ को अलग करना बच्चे को उसकी मां से अलग करने जैसा होगा।’’ उन्होंने कहा ‘‘जब कोई मुख्यमंत्री विदर्भ से हो और वह उसे अलग करने के बारे में बात करे तो यह वैसा ही है जैसे महाराष्ट्र का रक्षक भक्षक बनने के लिए तैयार है।’ शिवसेना ने कहा कि विदर्भ को अलग करने के बारे में बोलने के बजाय, भाजपा को क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।