क्वासाकी निंजा 250एसएल- यह बाइक जेड250एसएल का फुल फेयर्ड वर्जन है जो बहुत अग्रेसिव लगती है। लगभग 248 किलोग्राम वजनी इस बाइक में 249 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विडकूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 27.6 बीएचपी का पावर 9700 आरपीएम और 23 एनएम का टॉर्क 8200 आरपीएम पर जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीडे मेनुअल गियर बॉक्स लगे हैं। भारत में यह बाइक हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा जेडएमआर, बजाज पल्सर 200एसएस और यामाहा फेजर को टक्कर देने वाली है।क्वासाकी जेड250एसएल- यह बाइक जेड250 और निंजा 250एसएल के बीच का मॉडल है। कंपनी इसे नेक्ड स्ट्रीट बाइक थीम बनाया है। इसमें दिए बॉडी फ्रेम के चलते यह काफी बोल्ड लगती है और युवाओं को एक ही नजर में पसंद आने वाली है। इसमें अन्य सभी फीचर्स निंजा 250एसएल जैसे ही है। भारत में यह बाइक हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा, बजाज पल्सर 200एनएस, यामाहा एफजेड को चुनौति पेश करेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।