बीमा बिल शीतकालीन सत्र में पारित होने की संभावना: जेटली
(India) बीमा संशोधन विधेयक के तहत बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया जाना है। यहां भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में जेटली ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि संशोधन विधेयक इस महीने के आखिर में शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पारित हो जाएगा। संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि बीमा संशोधन विधेयक को संसद की प्रवर समिति के पास भेजा गया था। विधेयक में शर्त है कि एफडीआई सीमा बढ़ने के बाद भी प्रबंधन का नियंत्रण भारतीय प्रवर्तक के पास रहेगा। यह विधेयक राज्यसभा में 2008 से लंबित है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।