जेट एयरवेज और वियतनाम एयरलाइंस के बीच हुए समझौते के तहत आज से जेट एयरवेज ने दिल्ली व मुंबई से वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के लिए रोजाना सीधी विमान सेवा शुरू की है।जेट एयरवेज के मुख्य वाणिज्य अधिकारी राज शिवकुमार ने बताया कि आज सुबह 8.55 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -3 से बोइंग 737-800 पर संचालित फ्लाइट संख्या (9ॅ-064) ने 168 यात्रियों और चालक दल के साथ उड़ान भरी। उद्वाटन समारोह में वियतनाम के राजदूत टॉन सिन के साथ एयरलाइंस के अधिकारियों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की चार दिवसीय वियतनाम यात्रा के दौरान जेट एयरवेज और वियतनाम एयरलाइंस के बीच समझौता हुआ था। जेट एयरवेज के अध्यक्ष नरेश गोयल ने बताया था कि वियतनाम के लिए रोजाना सीधी उड़ान शुरू होना काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा था कि ये समझौता व्यापारिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों से अत्यंत व्यावहारिक और लाभदायक होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।