‘भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’
(India)
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कारोबार के माहौल को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दुनिया भर से इकट्ठे उद्योगपतियों और देसी-विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच यह एलान किया। जेटली यहां बुधवार को विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के भारत आर्थिक सम्मेलन का आगाज कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने राजग सरकार के भावी आर्थिक एजेंडे का भी खुलासा किया। उनके संकेत साफ थे कि राजग के अगले साढ़े चार साल के दौरान निजीकरण को बढ़ावा देने से लेकर श्रम सुधार तक के क्षेत्र में कई बड़े फैसले किए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।