मेसी ने की रिकॉर्ड की बराबरी, बार्सिलोना अंतिम 16 में पहुंचा
(India) मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने अजेक्स को 2-0 से हराया। मेसी ने इस तरह से टूर्नामेंट में 71 गोल करने के राउल के रिकार्ड की बराबरी की। बायर्न ने रोमा को 2-0 से, पेरिस सेंट जर्मेन ने एपीओईएल को 1-0 से और पोटरे ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से हराया। मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड और बोरूसिया डोर्टमंड ने मंगलवार को ही अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित कर दी थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।