14 नवंबर से मिलेगा सैमसंग का "साइड डिस्पले" वाला स्मार्टफोन, जानिए और क्या खास है
(India) स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग इसबार ऎसा स्मार्टफोन लेकर आई है जिसके कॉर्नर पर डिस्पले स्क्रीन दी गई है। कंपनी का यह पहला ऎसा स्मार्टफोन है जिसमें यह तकनीक दी गई है जिसके चलते यह कॉफी पॉपुलर हो चुका है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर काम करता है। सैमसंग इस स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी नोट एज नाम से लेकर आई है। इस फोन को पहली बार आईएफए 2014 में डिस्पले किया गया था जहां इसे खूब प्रशंसा मिली थी। अब इसे बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है। कंपनी ने ऎलान किया है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट एज को 14 नवंबर से यूएस में बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारत में भी उतारा जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।