(Agiaon, Bhojpur)
भोजपुर जिला खेल और खिलाडी के लिए राष्ट्रीय मानचित्र पर जाना जाता है ,मगर भोजपुर के खिलाडियों के लिए बना आरा का एक मात्र स्टेडियम बदहाली का रोना रो रहा है। आरा के रमना मैदान के बीचों बीच बना वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जब बना था तो भोजपुर के खिलाडियों ने एक सपना देखा था की आने वाले दिनों में उन्हें वो तमाम सुविधाएं मिलने लगेंगी जो राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को दी जाती है। मगर जैसे जैसे समय बीतता गया इस स्टेडियम की कायापलट होने के बजाये बदहाली छाने लगी। आज इस स्टेडियम में कहीं भी खिलाडियों के लिए न तो पानी की व्यवस्था है और न ही महिला खिलाडियों के लिए शौच की व्यवस्था है। वहीं आए दिन महिला खिलाडियों को असामाजिक तत्वों का सामना भी करना पड़ता है। इस स्टेडियम में शराबी और जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है। मजे की बात तो ये है की इस स्टेडियम में जिला खेल पदाधिकारी का कार्यालय भी है मगर खेल पदाधिकारी एक दिन भी यहाँ नहीं आते । क्रमचारियो का कहना है की साहब तीन जिले के प्रभार में हैं जब खेल कूद होता है तो साहब आते हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।