(Amet, Rajsamand)
राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली थाना क्षेत्र के भावा के पास स्कूली बस पलटने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। वहीं एक गंभीर घायल को उदयपुर रैफर किया गया। सभी घायल बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब सोफिया पब्लिक स्कूल की बस बच्चों से भरी हुई स्कूल के लिए मुड रही थी, तभी चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पास ही नहर में गिर गई। घटना स्कूल के बाहर की है। बस में करीब 60 बच्चे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर कैलाशचन्द्र वर्मा चिकित्सालय में पहुंचे और घायल बच्चों के इलाज की जानकारी ली। वहीं बच्चों के परिजनों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद जिला कलक्टर घटनास्थल पहुंचे....जहां परिजनों ने उनके सामने स्कूल प्रशासन के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत की। इस पर जिला परिवहन अधिकारी को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं घटनास्थल पर मामला बिगडता देख पुलिस ने भी अपना मोर्चा संभाला और बस को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकलवाया। इस पूरे घटनाक्रम में जिला कलक्टर ने स्कूल के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।