बादल से मिले जेटली, कहा- अकाली दल से गठजोड़ तोड़ने का सवाल नहीं उठता
(PUNJAB, India) केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनके पति तथा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से उनके आवास पर मुलाकात की और गुरू नानक जयंती के अवसर पर वहां आयोजित एक धार्मिक समारोह में भाग लिया। बादल परिवार से अच्छे ताल्लुकात रखने वाले जेटली ने उनके साथ कुछ समय बिताया और उनसे कहा कि दोनों पार्टियों के अलग होने का कोई सवाल नहीं उठता। जेटली ने बादल के घर के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा और अकाली दल के बीच कोई दरार नहीं है। हम सबसे पुराने सहयेागी दल हैं। हम केवल दोस्त नहीं हैं बल्कि एक दूसरे के साथ रिश्ता रखते हैं। हमारा गठबंधन न केवल राजनीतिक है बल्कि सामाजिक भी है।’ भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने भी कहा कि अकाली दल के साथ संबंध खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता और वह अपनी पार्टी के नेता रामशंकर कठेरिया से उनके बयान के बारे में जानकारी लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।