खुद को सांप का भोजन बनने की पेशकश की, क्या उसे खा जाएगा एनाकोंडा?
(India) एक नए शो के प्रचार के लिए ट्विटर पर पोस्ट किए गए 30 सेकंड के वीडियो में उसने कहा है कि मैं पॉल रोज़ोली हूं और मैं ऐसा पहला व्यक्ति होउंगा जिसे एनाकोंड जीवित खाएगा।’ ‘ईटन अलाइव’ नाम का यह शो सात दिसंबर को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो का एक प्रचार वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो में रोज़ोली मानवभक्षी सरीसृप का आहार बनने के लिए एक ‘स्नेक प्रूफ सूट’ पहने हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह मुद्दा छाया हुआ है लेकिन जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पेटा ने इसके खिलाफ राय जाहिर करते हुए डिस्कवरी चैनल से शो को प्रसारित न करने की मांग की है। पेटा का कहना है ‘फिल्म निर्माता की योजना चाहे जो हो, अंतत: कीमत सांप को ही चुकानी पड़ सकती है। और मनोरंजन के लिए पशुओं का उपयोग करने पर अक्सर ऐसा ही होता है।’ दक्षिण अफ्रीका के उष्ण कटिबंधीय जंगलों में पाया जाने वाला ‘ग्रीन एनाकोंडा’ दुनिया के सबसे विशाल सांपों में से है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।