(India)
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददातओं से कहा, "इंफोसिस सहित कोई भी कंपनी या उद्योग बेंगलुरू या कर्नाटक से स्थानांतरित नहीं हो रहा है, हम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट देवनहल्ली में 2,077 एकड़ क्षेत्र में आईटी उद्योग क्षेत्र (आईटीआईआर) का विकास कर रहे हैं." तीन दिन पहले इंफोसिस ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि सड़क संपर्क प्रदान करने में होने वाली देरी और अवसंरचना की कमी के कारण वह राज्य सरकार द्वारा आवंटित भूमि वापस कर देगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग-7 से जोड़ने के लिए चार लेनों वाला मार्ग बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को तीन महीने में जरूरत के मुताबिक पानी और बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि इंफोसिस जैसी वैश्विक कंपनियां शहर के बाहरी इलाके में अपना विस्तार कर सके, इंफोसिस आईटीआईआर में 100 एकड़ क्षेत्र में दूसरा परिसर स्थापित करना चाह रही थी, राज्य सरकार के कर्नाटक इंडस्ट्रिल एरिया डेवलपम बोर्ड (केआईएडीबी) ने कंपनी को 2010 में 40 एकड़ क्षेत्र आवंटित की थी, लेकिन कंपनी ने शहर में 60 एकड़ और मांगी थी, क्योंकि यह हवाईअड्डे के समीप स्थित है, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ चले एक वार्ता सत्र में कहा कि सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हुडको) आईटीआईआर में अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए करीब 1,000 कराड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गई है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।