निकाय चुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन भरने का सिलसिला
(Bayana, Bharatpur) राजस्थान के 46 निकायों में होने वाले चुनाव के लिए आज लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है । नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है। प्रदेश में निकाय चुनाव 22 नवंबर को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल ने बताया की प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कलक्ट्रेट में कक्ष बना दिए है। वहीं नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों को निर्धारित गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय की गई है। वहीं 12 नवंबर तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशी 14 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। नामाकंन भरने के दौरान पार्षद प्रत्याशी के साथ दो अन्य लोग रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में जा सकेंगे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी कर आचार संहिता की पालना कराने को कहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।