(MAHARASHTRA, India)
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के दो सांसदों को जगह मिल सकती है। शिवसेना के एक नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस पर पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से विचार-विमर्श किया जाएगा। शिवसेना नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि इस मुद्दे पर पूरी चर्चा होगी और कोई फैसला शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे लेंगे। निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री का है या राज्य मंत्री का या राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का है? प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को शिवसेना से दो नामों की मांग की थी, जिन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल करना है। शिवसेना नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रस्ताव से महाराष्ट्र में उसकी राजनीति पर कोई असर नहीं होगा, जहां वह भाजपा की अल्पमत वाली सरकार को समर्थन देने के लिए उपमुख्यमंत्री का पद और कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी मांग रही है। महाराष्ट्र में आगामी 12 नवंबर को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। वहीं, भाजपा का कहना है कि वह शिवसेना की मांगों को तभी पूरा करेगी, जब वह विश्वास मत के दौरान बिना शर्त उसकी मदद करे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।