(India)
कल के मैच के बारे में कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि टीम का फोकस मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलकर सीख रहे हैं। पहले दो मैचों में ही जहां हम पहला मैच हारे लेकिन दूसरे मैच में हमने सुधार करके आस्ट्रेलिया को हराया।’ उन्होंने कहा, ‘टीम अब अधिक तैयारी के साथ उतरेगी और हर दिन अधिक चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन को तत्पर है। गेंद पर नियंत्रण और लंबे पासेस पर मेहनत का फल मिल रहा है।’ भारत के आस्ट्रेलियाई कोच टैरी वाल्श ने कहा कि उनकी टीम दमदार प्रतिद्वंद्वी को एक और कड़ी चुनौती देगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।