(India)
यह बात ईसीए इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कही गई। ईसीए द्वारा वेतन के ताजा रूझान के सर्वेक्षण के मुताबिक इस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन बढ़ोतरी पाकिस्तान में होने का अनुमान है जहां कंपनियां वेतन में औसतन 12 प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकती हैं। भारतीय कर्मचारी के वेतन में औसतन 10.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, भारत में वेतन बढ़ोतरी का स्तर एशिया में सबसे अधिक है और यदि मुद्रास्फीति को ध्यान में रखा जाए तो यह वृद्धि औसतन सिर्फ 3.4 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। ईसीए इंटरनेशनल के क्षेत्रीय निदेशक (एशिया) ली क्वेने ने कहा, ‘हालांकि अगले साल मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद है इसलिए 2015 में इस साल (2.7 प्रतिशत) के मुकाबले वास्तविक रूप से वेतन में अधिक बढ़ोतरी होगी।’ मुद्रास्फीति को देखते हुए इस सूची में भारत एशिया में सातवें स्थान पर जबकि वियतनाम पहले और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर आएगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।