भारतीय कंपनियों ने एनसीडी के जरिए जुटाए 5,000 करोड़
(India) भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 5,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि जुटाई। कंपनियों ने ऐसा मुख्य तौर पर कार्यपूंजी की जरूरत पूरी करने के लिए किया।
कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्तूबर अवधि में 10 इश्युओं के जरिए 1,846 करोड़ रुपये जुटाए थे। ज्यादातर राशि कार्यपूंजी की जरूरत पूरी करने और अन्य साधारण कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए जुटाई गई है। सेबी के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, कोसमट्टम फाइनेंस, स्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस, ईसीएल फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष में एनसीडी की 15 पेशकशों के जरिए 5,136 करोड़ रुपए जुटाए।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।