भरतपुर में दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे,
(Bayana, Bharatpur) भरतपुर की कानून व्यवस्था इन दिनों लगातार बिगड़ती जा रही है। लगता है बदमाशों में पुलिस का बिलकुल ही डर नहीं रहा है। क्याेंकि अब वे दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम देने लगे है। पिछले दिनों लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातें की थी तो वहीं आज भी शहर की पॉश कॉलोनी रंजीत नगर में रहने वाले एक व्यापारी के घर मे डकैती डालने का असफल प्रयास किया है। एक लड़की की बहादुरी की वजह से बदमाश अपने इरादों में कामयाब तो नहीं हुए, लेकिन आज की इस दुस्साहसिक घटना ने पुलिस के सामने चुनौती जरूर पेश कर दी है। कोतवाली थाना के रंजीत नगर कॉलोनी के बी-आठ में रहने वाले तेल व्यापारी राकेश बंसल के घर पर तीन बदमाश मिठाई देने के बहाने घुसे और घर के सदस्यों पर हथियार तान दिए और आलमारी की चाबियाँ मांगने लगे। बाद में जब वहां मौजूद एक लड़की ने जोरजोर से हो शोर मचाया तो पडोसी भी आ गए और अपने आप को घिरा देख बदमाश वहां से भाग छूटे। शहर की पॉश कॉलोनी मे हुई इस दुस्साहसिक वारदात से कॉलोनी के लोग सन्न रह गए और शहर व्यवस्था को कोस रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश मे जगह-जगह नाकाबंदी कराई, लेकिन उनका कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।