धौलपुर में हत्या के आरोपित विधायक बीएल कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली,
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर विधायक बीएल कुशवाहा द्वारा धौलपुर जिला सत्र न्यायालय में लगाईं गई जमानत याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। पांच नबम्बर को विधायक के वकील द्वारा लगाईं गई जमानत याचिका पर कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी, जिसके लिए क्राइम ब्रांच के एएसपी नरेंद्र सिंह धौलपुर पहुंचे। जमानत याचिका की सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए न्यायाधीश ने 12 नबम्बर का दिन तय किया है। 12 नबम्बर को जिला सेशन और सत्र न्यायालय में विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। नरेश हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी धौलपुर विधायक बनबारी लाल कुशवाहा को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शार्प शूटर रोबिन जाट की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सत्येन्द्र को पहले से ही गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने न्यायालय में पेश होने से पहले मामले के बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश की भी कार्यवाही की, लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।