निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला शुरू,
(Bayana, Bharatpur) प्रदेश के 46 स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही प्रदेशभर में नामांकन दाखिल करने का काम भी शुरू हो गया है। जयपुर जिले में भी 91 वार्डों के लिए नामाकंन के पहले दिन ही प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुॅचे और नामाकंन दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने अपने वार्ड में मौजूद समस्याओं को मुद्दा बनाकर चुनाव लडने की मंशा जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया है प्रत्याशी 11 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह साढे दस बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेगें वहीं कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख पार्टीयों की ओर से लिस्ट जारी नहीं होने से कोई नामाकंन दाखिल नहीं हो सका।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।