(Bamanwas, SawaiMadhopur)
एक ओर सवा़र्इ माधोपुर के किसान यूरिया खाद की कमी के चलते परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी और क्रय विक्रय सहकारिता समिति के अधिकारी दलालों के मार्फत यूरिया खाद की कालाबाजारी कर मोटी कमार्इ करने में जुटे हैं। यूरिया खाद की मांग के मद्देनजर सवार्इ माधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया के प्रयास से किसानों के लिये चौसठ हजार कट्टे युरिया ट्रेन से सवार्इ माधोपुर भेजे गये लेकिन क्रय विक्रय के अधिकारीयों ने खाद को गोदाम तक पहुंचने से पहले ही दलालों को बेच दिया। किसानों की सुचना के बाद रेल्वे यार्ड पहुंचे मिडियाकर्मीयों को देखकर दलाल मौके से फरार हो गये। वहीं इतना कुछ हो जाने के बाद भी प्रशासन सुस्त पड़ा नजर आ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।