सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद सांवरलाल जाट बने केन्द्रीय मंत्री, राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ
(Rajasthan, India) इन्हें कौनसा मंत्रालय मिलेगा इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। सुबह इन दोनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य संभावितों के साथ चाय पर बुलाया था। दोनों पहली बार सांसद बने हैं। राठौड़ के अलावा सांवरलाल जाट को भी पीएम ने चाय पर बुलाया था। इन दोनों के मंत्री बनने के बाद केन्द्र में राज्य से तीन मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल के गठन के समय श्रीगंगानगर सांसद निहालचन्द मेघवाल को मंत्री बनाया गया था। दिलचस्प बात है कि राठौड़ और जाट ने कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं डॉ. सीपी जोशी और सचिन पायलट को लोकसभा चुनावों में हराया था। जोशी और पायलट यूपीए सरकार मंत्री थे। राठौड़ जहां पीएम मोदी की पसंद बताए जा रहे हैं वहीं जाट राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विश्वस्त हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतीं थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।