रूद्राक्ष हत्याकांड के आरोपी अंकुर और अनूप पाड़िया को किया कोर्ट में पेश
(Digod, Kota) कोटा में सात साल के मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या करने वालें आरोपी अंकुर पाडिया और उसके भाई अनूप पाडिया को आज रिमांड पूरा होने के बाद न्यायलय में पेश किया गया। पुलिस ने न्यायलय से एक दिन का रिमांड और लिया है। अब तक 13 दिन के पुलिस रिमांड में पुलिस ने आरोपी से वारदात से जुडे कई साक्ष्य जुटा लिए है। पुलिस सूरत की उस दुकान पर भी अंकुर पाडिया को लेकर गई थी। जहां से उसने क्लोरोफार्म खरीदा था। एक दिन के रिमांड में अब पुलिस दोनो भाईयो के बीच वारदात से पहले और बाद में हुए रूपयो के लेन के बारे में पुछताछ करेगी और वारदात में बडे भाई अनूप पाडिया के शामिल होने के साक्ष्य को पुख्ता करेगी। कडी सुरक्षा के बीच आज न्यायलय मे दोनो आरोपी अंकुर और अनूप केा लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।