अब 699 रुपये में कीजिए हवाई सफर
(India) इसमें सारे टैक्स भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक एयर एशिया इंडिया की मलयेशियाई मूल कंपनी एयर एशिया ने इससे पहले 'बिग सेल' के तहत कंपनी कुआलालंपुर से अपने नेटवर्क पर 30 लाख प्रमोशनल सीटों के साथ एयर एशिया बरहार्ड और थाई एयर एशिया की इंटरनैशनल उड़ानों के लिए शुरुआती किराया 2,599 रुपये किया था।
इसके बाद ही भारत में बेंगलुरु से चेन्नै, कोच्चि, गोवा, जयपुर और चंडीगढ़ और इन सभी शहरों से बेंगलुरु का टिकट 699 रुपये का किया गया है। एयर एशिया बरहार्ड की इंटरनैशनल फ्लाइट्स में चेन्नै, कोच्चि, कोलकाता, बेंगलुरु, तिरुचिरापल्ली और हैदराबाद से कुआलालंपुर और थाई एयर एशिया की ओर से चेन्नै से बैंकॉक का टिकट 2,599 रुपये में उपलब्ध रहेगा। ये टिकट एयर एशिया की वेबसाइट पर रविवार रात से 16 नवंबर तक बुक किए जा सकते हैं। इन टिकट का ट्रैवल पीरियड 10 जून 2015 से 17 जनवरी 2017 तक का होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।