महाराष्ट्र विधानसभा में सेना-भाजपा के बीच जंग, "जय श्री राम" और "जय शिवाजी" के लगे नारे
(MAHARASHTRA, India) जहां एक तरफ भाजपा ने "जय श्री राम" के नारे लगाए, तो वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने "जय शिवाजी" के नारे लगाए। इस नारे बाजी और हंगामे के चलते विधानसभा में दोनों पार्टियों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। भाजपा द्वारा शिवसेना की केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो सीटों की मांग ठुकराए जाने पर माहौल गर्मा गया है। वहीं शिवसेना प्रमुथ उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसदों को शपथ ना लेने को कहा है। इससे पूर्व महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को शुरूहुआ। इस विशेष सत्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार विश्वास मत हासिल करने उतरी है। सत्र की शुरूआत में राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने सबसे पहले सुबह 10 बजे जीव पांडू गावित को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई है। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने बारी-बारी से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अब 12 नवंबर को फडणवीस सरकार विश्वास मत पेश करेगी। वहीं शिवसेना के विधायक विधानसभा भगवा साफा पहनकर पहुंचे हैं और साथ ही विपक्ष की सीटों पर बैठ गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।