पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईंधन सब्सिडी के तौर पर मांगे 8183 करोड़ रुपए
(India) इंडियन आयल (आईओसी), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) को जुलाई से सितंबर की तिमाही में करीब 24,563 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान हुआ। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इसमें से उत्खन्न तेल एवं गैस उत्पादों - ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड और गेल इंडिया लिमिटेड - 16,379.55 करोड़ रुपये की भरपाई करेंगी और शेष 8,183.33 करोड़ रुपये नकद सब्सिडी के तौर पर सरकार से मांगा जा रहा है। ईंधन विक्रेताओं ने सरकार नियंत्रित दरों पर डीजल, घरेलू एलपीजी और केरोसिन की बिक्री की जो दूसरी तिमाही में बाजार मूल्य से कम थी। इसलिए जो नुकसान उन्हें होता है उसकी भरपाई सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली नकद सब्सिडी और ओएनजीसी जैसी उत्खनन कंपनियों की सहायता से होती है। उत्खनन कंपनियों में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएजीसी) 13,641.25 करोड़ रुपए, ओआईएल 2,238.30 करोड़ रुपए और गेल 500 करोड़ रुपए प्रदान करेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।