(India)
सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अक्तूबर में 1,59,036 कारें बिकीं जबकि 2013 के इसी माह में 1,63,199 बेची गई थीं। सियाम के उप महानिदेशक सुगतो सेन ने यहां संवाददाताओं से कहा, त्योहारी मौसम पिछले साल के मुकाबले नरम रहा। रुझान सकारात्मक हुआ है लेकिन जब तक कुछ वास्तविक आर्थिक वृद्धि नहीं होती हो सकता है कि वाहन बिक्री में बढ़ोतरी नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में बिक्री नरम रहेगी लेकिन अगले साल की शुरुआत से कुछ सुधार दिख सकता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।