झुंझुनूं में मानवता फिर हुई शर्मसार.......
(Buhana, Jhunjhunun) झुंझुनूं शहर की मल्टीपरपज स्कूल के पास एक कपड़े के थैले में जिंदा नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को इत्तला मिली कि मल्टीपरपज स्कूल के पास एक थैले में नवजात बच्चा पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बीडीके अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इस मामले में चिकित्सक डॉ. बीडी बाजिया ने बताया कि बच्चा प्री मेच्योर है और कुछ घंटों पहले ही जन्म लिया हुआ है। उन्होंने बच्चे की हालत गंभीर बताई है और कहा है कि दो-तीन दिन में बच्चे की हालत में सुधार हो पाएगा। फिलहाल उसे एमरजेंसी वार्ड में मशीन में रखा गया हैं। वहीं एक विशेष टीम को उसकी निगरानी के लिए लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।